सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाया विराम, शेयर की पीरियड्स के पहले दिन जिंजर Tea पीते की तस्वीर

7/22/2021 11:03:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस सोनम कपूर पिछले दिनों ही लंदन से भारत लौटी हैं। वह काफी लंबे समय बाद अपने देश आकर बेहद खुश हैं। लंदन से भारत आकर सोनल लगातार अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इसी बीच उनका एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपने फर्स्ट पीरियड डे को लेकर किया है।

 


सोनम कपूर ने बीते बुधवार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हॉट ड्रिंक पीती नजर आ रही हैं। स्टोरी पर कैप्शन देते हुए एकट्रेस ने लिखा, "मेरे पीरियड्स के पहले दिन के लिए गर्म पानी की बोतल और जिंजर टी...'।

 

PunjabKesari


दरअसल, सोनम कपूर के इंडिया लौटते ही लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि वह प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सोनम और उनके पति आनंद आहूजा को आने वाले बच्चे की बधाई देने लगे। वहीं कुछ लोग अनिल कपूर को नाना बनने की बधाई भी देते नजर आई। ऐसे में अब सोनम कपूर ने अपने पीरियड्स वाली पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

PunjabKesari


काम की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म AK vs AK में देखा गया था। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News