मेहंदी सेरेमनी में डिजाइनर लहंगे के साथ सोनम ने पहने व्हाइट स्लीपर, वायरल हो रही है तस्वीर

5/7/2018 1:28:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड में अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरने वाली सोनम कपूर की कल मेहंदी सेरेमनी हुई। सोनम इस दौरान डिजाइनर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन वहीं हाई हील्स नहीं बल्कि लहंगे के साथ सोनम व्हाइट स्लीपर पहने हुए नजर आईं। वैसे उन्होंने कूल ब्राइड बनकर नया स्टाइल स्टेटमेंट दे दिया है। 

सोनम की स्लीपर पहने हुए तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इससे पहले सोनम की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह नाइट सूट पहने हुए मेहंदी लगाए हुए बैठी हुई नजर आई थी।

तस्वीर में वह बेहद क्यूट और सिंपल अंदाज के साथ पोज देते हुए नजर आईं। सोनम की शादी सादगी के साथ हो रही है। उनकी नाइट सूट की तस्वीर फैंस के लिए बेहद खास है। 

बता दें कि फैशन दीवा होने के बावजूद सोनम अपनी शादी को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं। मेहंदी पर सोनम का डांस वीड‍ियो और तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैँ। उनकी तस्वीरों और वीडियोड को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

मेहंदी सेरेमनी उनके बंगले पर ही हुई। इस फंक्शन में उनका पूरा परिवार नजर आया। साथ ही बॉलीवुड के कई  बड़े स्टार्स भई एंजॉय करते हुए नजर आए।  

Punjab Kesari