बहन रिया के रिलेशनशिप को सोनम कपूर ने किया कंफर्म

2/1/2019 12:51:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बीते साल 2018 की 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। बीते दिनों ही खबरें थी कि इस साल सोनम की छोटी बहन रिया भी शादी रचा लेगी। हाल ही में सोनम ने अपनी बहन रिया के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोनम ने दिए इंटरव्यू में कबूल किया है कि 'रिया कपूर और करण बूलानी एक दूसरे को डेट कर रहे है। पिछले दस सालों से रिया और करण बूलानी रिलेशनशिप में है। अगर रिया और करण शादी करने के फैसला करते है तो मुझे आपको यह खबर देते वक्त काफी खुशी होगी लेकिन अभी फिलहाल वो दोनों शादी नहीं कर रहे है।'


बता दें कि सोनम के होने वाले जीजा एक क्र‍िएटिव प्रोड्यूसर और Netflix series के एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने ने पिछले दिनों एक वेबसीरीज के एपिसोड का निर्देशन किया था। कपूर खानदान संग करण की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। वह अक्सर इनके फंक्शन में स्पॉट होते है। 

 


सोनम के वर्कफ्रंट की बात करे तो सोनम की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में सोनम के अलावा उनके पिता अनिल कपूर, राजकुमार राव, जूही चावला लीड रोल में हैं। 
 

Konika