सोनम कपूर भूली शर्मो हया! पति आनंद आहूजा से बोलीं-''लव यू अब जल्दी बिस्तर पर आ जाओ''

5/28/2021 10:36:05 AM

मुंबई: एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा बी-टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यारभरे पोस्ट करते रहते हैं। 8 मई को  सोनम और आनंद ने अपनी थर्ड एनिवर्सी सेलिब्रेट की।

PunjabKesari

एनिवर्सी पर सोनम ने पति आनंद पर खूब प्यार लुटाया। वहीं आनंद ने हाल ही में सोनम संग कई तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने बताया है कि वह अपनी एनिवर्सरी पर पोस्ट नहीं कर पाए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

आनंद ने कैप्शन में लिखा-'हर दिन शानदार रहा क्योंकि इन्हें एनिवर्सरी पर पोस्ट नहीं कर पाया, इसलिए अब कर रहा हूं।' लेकिन इन तस्वीरों पर सोनम के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

PunjabKesari

एक्ट्रेस के कमेंट को देख ऐसा लग रहा है कि वह शर्मो हया सब भूल गईं हैं। सोनम ने कमेंट कर लिखा- 'लव यू.. लव यू... लव यू.. अब जल्दी से बिस्तर में आ जाओ।' सोनम का ये कमेंट पर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

PunjabKesari

सोनम और आनंद की बातचीत कुछ लोगों को क्यूट लगी है वहीं कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- बॉलीवुड का पसंदीदा शादीशुदा कपल। वहीं एक यूजर ने इसे सोनम का दिखावा बताया है।  

PunjabKesari

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मुलाकात उनके दोस्तों की वजह से हुई थी। दोनों ने 8 मई 2018 में शादी की। शादी में बॉलीवुड सेलेब्स ने खूब धमाल मचाया था। सोनम जुलाई 2020 से लंदन में हैं। वह अक्सर पोस्ट करती हैं कि उन्हें इंडिया में अपनी फैमिली की याद आ रही है। 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News