Birthday celebration: करीब दो महीने बाद पेरेंट्स के पास पहुंची सोनम, परिवार के साथ यूं सेलिब्रेट किया 35वां बर्थडे

6/9/2020 10:44:27 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज यानि 9 जून को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इस खास दिन को पूरे परिवार के साथ पर शानदार अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी काफी सारी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि लॉकडाउन के दो महीने दिल्ली में अपने ससुराल में बिताने के बाद सोनम सोमवार को मुंबई पहुंची थीं। जन्मदिन से एक दिन पहले सोनम मुंबई पहुंची।

मुंबई पहुंचकर वह काफी खुश हैं। सामने आईं तस्वीरों में सोनम को घर पर अपनी बहन के साथ वक्त बिताते और बर्थडे सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है।

एक तस्वीर में सोनम  रिया के साथ पोज देती नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-' अपनी बहन के पास लौटी हूं। धन्यवाद मेरे असाधारण पति।' सोनम के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो सोनम आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान थे। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 

 

Smita Sharma