Lockdown:देर रात इस अंदाज में सोनम-आनंद ने सेलिब्रेट की दूसरी एनिवर्सरी, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

5/8/2020 9:45:30 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर पति आनंद अहूजा के साथ आज यानि 8 मई को अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सी सेलिब्रेट कर रही हैं। कोरोना वायरस के कारण हुए लाॅकडाउन में इस कपल ने देर रात घर पर ही अपनी एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया।

इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोनम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में वेडिंग एनिवर्सरी केक नजर आ रहा है। वहीं दूसरे पोस्ट में घर की डेकोरेशन की नजर आ रही हैं। बता दें कि इन दिनों सोनम कपूर दिल्ली में अपने ससुराल में हैं। 


इसके अलावा सोनम ने एक स्टोरी शेयर की थी। इस स्टोरी में वह हाथों में नाइनटेंडो ब्रांड का वीडियो गेम नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'आनंद आहुजा मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं। लव यू सो मच'। 

बता दें कि सोनम ने 8 मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। ये शादी सिख रीति रिवाज से मुंबई में हुई थी। सोनम कपूर की शादी में पूरा बॉलीवुड ऩजर आया था। ये शादी बॉलीवुड की फेमस शादियों में से एक थी।

सोनम और आनंद की शादी उनकी आंटी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हेरिटेज बंग्ले, रॉकडेल पर हुई थी। वहां इस शादी को लेकर शानदार बंदोबस्त किए गए थे। सोशल मीडिया पर शादी की खूब तस्वीरें वायरल हुई थी। सोनम की शादी के कुछ फंक्शन मुंबई के होटल लीला में हुए थे।

काम की बात करें तो सोनम को आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान थे। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 

 

Smita Sharma