मां के बर्थडे बैश में सोनम कपूर नजर आई अपने ब्वॉयफ्रैंड आनंद के साथ

3/28/2017 10:59:55 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर और उनके ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा एक बार फिर एक साथ दिखाई दिए हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रही है। जिसमें कपूर परिवार के साथ आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ये तस्वीर सोनम की मां सुनीता के बर्थडे सैलिब्रेशन की है।

सोनम की मां सुनीता का बर्थडे लंदन में सैलिब्रेट किया गया, जिसमें उनके कई करीबी दोस्त और कपूर खानदान के लोग शामिल रहें। इन्हीं करीबियों में से एक आनंद आहूजा भी सोनम की मां का जन्मदिन मनाने वहां पहुंचे। 

 बता दें कि इससे पहले अनिल कपूर की बर्थडे पार्टी में भी आनंद आहूजा को सोनम कपूर के साथ देखा गया था। अब एक बार फिर से फैमिली फंक्शन में  नजर आने के पीछे कोई तो कारण जरूर रहा होगा।