Koffee with Karan: सोनम कपूर ने कियारा-कृति को बताया ''अंडररेटेड'', करण जौहर बोले-''वो तो खुद को बड़े स्टार्स मानती हैं''

8/15/2022 2:57:09 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में  फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण 7' का हिस्सा बनीं। शो में सोनम ने अपने कजिन भाई और एक्टर अर्जुन कपूर संग ग्रैंड एंट्री की। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद ये सोनम की पहली ऑन स्क्रीन अपीयरेंस थीं।

PunjabKesari

सोनम और अर्जुन ने शो पर कई मस्ती भरे पल शेयर किए। इस दौरान फैशन डीवा सोनम बातों ही बातों में कुछ ऐसा कह गईं जिसे सुनकर अर्जुन कपूर हैरान हो जाते हैं।

PunjabKesari

शो पर बातचीत के दौरान इस बार भी सोनम ने एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है। करण सोनम से पूछते हैं कि वो एक ऐसे एक्टर का नाम बताएं जो ओवररेटेड है। करण के सवाल पर सोनम ने कहा कि वो ओवररेटेड नहीं अंडररेटेड एक्टर्स का नाम बताना चाहेंगी।

PunjabKesari

अंडररेटेड एक्टर्स पर बात करते हुए सोनम ने भूमि पेडनेकर, कृति सेनन और कियारा आडवाणी का नाम लिया। सोनम की बात सुनने के बाद करण जौहर जोर से हंसने लगते हैं। वहीं अर्जुन शाॅकिंग रिएक्शन देते हुए कहते हैं-'अंडररेटेड नहीं है बल्कि वो बहुत अच्छी तरह रेटेड हैं।'

PunjabKesari

इस पर करण कहते हैं- 'इन एक्ट्रेसेस को लगता है कि वो बहुत बड़े सितारे हैं और आपने उन्हें अंडररेटेड कहा है।'सोनम कपूर को तो जो कहना था उन्होंने कह दिया। अब देखना है कि  भूमि पेडनेकर, कृति सेनन और कियारा आडवाणी का इस पर क्या रिएक्शन होगा। इसके साथ ही सोनम की इस बात पर लोगों का रिएक्शन देखना भी दिलचस्प होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News