बचपन से ही CUTE हैं सोनम कपूर, B'DAY पर देखें उनकी CHILDHOOD तस्वीरें

6/9/2018 12:07:33 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज 33 साल की हो गई हैं। सोनम का जन्म  9 जून 1985 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सांवरिया' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए। आज हम आपको सोनम के जन्मदिन पर उनके बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें  दिखाने जा रहे हैं जिसे इससे पहले आपने कभी देखा नहीं होगा। 
 


 इस तस्वीर में सोनम अपनी बहन रिया का हाथ पकड़े खड़ी हैं। सोनम छोटी सी चोटी में काफी क्यूट लग रही हैं। दोनों बहनों की आपस की बाॅडिंग साफ नजर आ रही है। 

 


 इस तस्वीर में नन्ही सोनम अपनी मां सुनीता कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वह व्हाइट कलर का ड्रेस में बेेहद क्यूट लग रही हैं। 

 

 

 इस तस्वीर में सोनम पापा अनिल कपूर की गोद में हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह भाई हर्षवर्धन के साथ पोज दे रही हैं। वह कैमरे में देखकर स्माइल कर रही हैं।

 


  इस तस्वीर में सोनम पापा अनिल को उंगलियों की मदद से कुछ बताने की कोशिश कर रही है। 

 


  यहां सोनम बहन रिया के साथ दिख रही हैं। जहां सोनम खिलौने के साथ खेलती नजर आ रही हैं। वहीं उनकी बहन आराम से बैठी हैं। 

 

 

   इस तस्वीर में सोनम अपने पापा अनिल की गोदी में नजर आ रही हैं। यह तस्वीर किसी पार्टी की है। 

 

 

   यहां सोनम अपने परिवार के साथ बेहद खुश लग रही हैं। इस तस्वीर में अनिल, सुनीता और रिया दिख रही हैं।  इस तस्वीर में सोनम काफी मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। 

 

 इस तस्वीर में सोनम काफी मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें सोनम पापा अनिल के बाल बना रही हैं। वही रिया सोनम के बाल बनाती नजर आ रही हैं।

 

 


 इस तस्वीर में रिया सोनम के गालों पर किस कर रही हैं। इसमें दोनों बहनों के बीच का प्यार साफ दिखाई दे रहा है।

 


 इस तस्वीर में सोनम पापा अनिल और बहन रिया के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं।  दोनों बहनें बचपन से ही स्टाइलिश थीं जिसका सबूत यह तस्वीर दे रही है।

 

Punjab Kesari