फिल्मों से ज्यादा बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं सोनम, हॉटनेस की सारी हदें पार कर कई बार हो चुकी हैं ट्रोल

6/9/2020 11:39:07 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'सावरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर अहूजा का आज बर्थडे है। 9 जून को एक्ट्रेस अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम कपूर जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, उससे कहीं ज्यादा उनका बोल्ड लुक कहर मचाता है। सोशल मीडिया पर उनकी हॉट अंदाज की तस्वीरें वायरल होते ही तहलका मचाती हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी बोल्ड तस्वीरें से भरा पड़ा है। चलिए दिखाते हैं एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनकी सबसे किलर अंदाज की तस्वीरें...

सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 में मुंबई में हुआ। बता दें सोनम कपूर फिल्म सुपरस्टार अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं। एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में एक्ट्रेस के अभिनय को खूब पसंद किया गया था।

इसके बाद एक्ट्रेस दिल्ली-6, आई हेट लव स्टोरी, भाग मिल्खा भाग, नीरजा और पेडमैन जैसी फिल्मों में नजर आईं।



एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया। ये एक्ट्रेस के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्म साबित हुई। 

परसनल लाइफ की बता करें तो सोनम की शादी साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ हुई थी। ये शादी ट्रेडिशनल सिक्ख रस्मों द्वारा हुई थी।

कपल की शादी काफी धूमधाम से हुई थी, जिसकी तस्वीरें बाद में इंटरनेट पर छाई रहीं।


बता दें इन दिनों एक्ट्रेस पति आनंद अहूजा के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। लॉकडाउन के कारण शूटिंग बंद होने के चलते एक्ट्रेस घर में लॉक हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने हर लेटेस्ट अंदाज की तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट करती रहती हैं।

Edited By

suman prajapati