कभी मोटापे की वजह से हुआ था सोनम का ब्रेकअप, आज हैं इंडस्ट्री की मोस्ट स्टाइलिश दीवा

6/9/2019 9:31:13 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 34वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम का जन्म 9 जून, 1985 को मुंबई के चैंबूर में एक्टर अनिल कपूर के घर हुआ था। सोनम कपूर अपने बेबाक अंदाज और स्टाइल सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आज सोनम के बर्थे-डे पर जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें ...

मोटापे की वजह से हुआ था ब्रेकअप

सोनम कपूर को देखकर लगता है कि उनकी जिंदगी बिल्कुल परफेक्ट रही होगी, लेकिन ऐसा है नहीं क्योंकि सोनम हमेशा से ही अपने मोटापे की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हुईं हैं। सिंगापुर में पढ़ाई के दौरान उनका वजन बहुत बढ़ गया था।

 

ऐसी खबरें भी हैं कि उनकी पढ़ाई के दौरान बॉयफ्रेंड ने उनके मोटापे का मजाक उड़ाते हुए उन पर कमेंट किया जिसके बाद सोनम को समझ में आ गया कि वह लड़का उनकी इज्जत नहीं करता है और फिर उन्होंने उससे ब्रेकअप कर लिया।

 

रेस्टोरेंट में वेटर का जॉब

कहा जाता है कि जब सोनम का करियर फिल्मों से शुरू नहीं हुआ बल्कि उनकी सबसे पहली जॉब एक रेस्टोरेंट में वेटर की थी। यह जाॅब उन्होंने सिंगापुर में अपनी 2 सालों की पढ़ाई के दौरान की थी।

सोनम हमेशा से खुद को इंडिपेंडेंट रखती आई हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि वे हमेशा से आत्मनिर्भर रहने की कला जानती हैं। अमीर फैमिली से ताल्लुक रखने के बाद भी सोनम कपूर को खुद का पैसा खर्च करना पसंद था इसलिए वे पार्ट टाइम जॉब कर अपने जरूरत की चीजें खुद खरीदती थीं।

 

एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं सोनम
 

फिल्मी इंडस्ट्री से होने के बाद भी सोनम हमेशा से एक्ट्रेस बनने का शौक नहीं रखती थीं। हालांकि  सोनम 'ब्लैक' में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुक हैं। 

 

रणबीर कपूर संग किया डेब्यू


सोनम ने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'सांवरिया' में रणबीर कपूर के साथ डेब्यू किया। इस फिल्म से ही लोग सोनम की खूबसूरती के दीवाने हो गए। सांवरिया फिल्म के लिए सोनम को काफी मेहनत करनी पड़ी थी।

 

दरअसल, एक्टिंग डेब्यू के पहले सोनम के सामने वजन कम करने की शर्त रखी गई थी। डायेरक्टर संजय लीला भंसाली की शर्त पर सोनम ने करीब 35 किलो वजन कम किया था।

ट्रेन्ड कथक डांसर हैं सोनम

 

सोनम को डांस करना काफी पसंद है लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि सोनम एक ट्रेन्ड कथक डांसर हैं। बता दें कि सोनम ने अभिषेक बच्चन के साथ 'दिल्ली-6', 'आय हेट लव स्टोरीज़', 'आयशा', 'रांझणा', 'वीरे दी वेडिंग' जैसी कई फिल्मों मे काम किया। एक्टिंग के तौर पर कहा जाता है कि सोनम की किस्मत और एक्टिंग का लोहा 2013 में आई आनंद एल राय की फिल्म 'रांझणा' से माना गया जिसने उनके करियर को बदल दिया।

 

इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार धनुष लीड रोल में मौजूद थे। इन दोनों के अलावा फिल्म मेंअभय देओल के किरदार को भी काफी पसंद किया। इस फिल्म के अलावा सोनम की फिल्म नीरजा को भी काफी पसंद किया गया। 

काम की बात करें तो सोनम जल्द ही सोनम जल्द ही फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट दलकीर सलमान हैं। फिल्म में सोनम जोया सोलंकी का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म इसी साल 20 सितंबर को रिलीज होगी। 

Smita Sharma