Dreamy Baby Shower: लंदन में शाही अंदाज में हुई सोनम कपूर की गोद भराई, पिंक मेक्सी ड्रेस में मॉम-टू-बी एक्ट्रेस ने लूटी महफिल

6/16/2022 12:09:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों शादी के बाद वाले बेहद खूबसूरत वक्त को एंजॉय रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही पति आनंद आहुजा के बच्चे को जन्म देंगी। कपल अपनी दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटड है। हाल ही में लंदन में मॉम-टू-बी सोनम कपूर की गोद भराई हुई, जिसमें उनकी बहन रिया कपूर और करीबी दोस्त शामिल हुए। खास मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है सोनम कपूर के बेबी शॉवर में सब कुछ बहुत अच्छे तरीके से ऑर्गेनाइज किया गया।

 

खाने से लेकर डेकोरेशन तक हर एक चीज बहुत बढ़िया रही। वहीं सोनम कपूर भी पिंक मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं।

 

इस लुक को उन्होंने गोल्ड ईयररिंग्स से पूरा किया और अपने बेबी बंप पर हाथ रख दोस्त के साथ जबरदस्त पोज देती नजर आईं। वहीं उनके दोस्त और करीबी भी सोनम की बेबी शॉवर पार्टी को खूब एंजॉय करते दिखे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Leo Kalyan (@leokalyan)

इन तस्वीरों को सोनम के अलावा उनकी बहन रिया कपूर और पति आनंद आहुजा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

 


गौरतलब है कि सोनम कपूर ने इस साल मार्च में पति संस अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने आनंद आहूजा के साथ कई तस्वीरों शेयर की थी, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। पोस्ट शेयर कर कपल ने कैप्शन में लिखा था, "चार हाथ। दो दिल। जो आपके साथ, हर कदम पर एक साथ धड़केंगे। एक परिवार। जो आपको प्यार और समर्थन से नहलाएगा। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

Content Writer

suman prajapati