कोरोना का असर: पूरी तैयारी के बाद रद्द हुआ सोनम कपूर की गोद भराई का फंक्शन! मां और होने वाली बच्चे की सेफ्टी के लिए लिया फैसला

7/16/2022 10:12:55 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की खुशी इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना आखिर उनकी लाडली यानि बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां जो बनने वाली हैं। सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अनिल कपूर ने अपनी लाडली के लिए ग्रैंड गोद भराई का फंक्शन भी रखा जिसमें बॉलीवुड की कुछ खास दोस्त और परिवार के सदस्य को निमंत्रण दे दिया गया था।

गोद भराई का ये फंक्शन 17 जुलाई को मिस इंडिया कविता सिंह के घर बैंडस्टैंड, मुंबई में होने वाला है। इस फंक्शन की तैयारियां भी जोर पर हैं लेकिन इसी बीच खबर आई है कि अब बेबी शावर पार्टी नहीं होगी।  कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनम की गोद भराई का फंक्शन कैंसल करना पड़ गया है।

एक इंग्लिश रिपोर्ट के मुताबिक कपूर परिवार सोनम के गोद भराई की मेजबानी करने के लिए काफी एक्साइटेड था। इस फंक्शन की पूरी तैयारी भी हो चुकी थी.।इसके अलावा मेहमानों को कस्टमाइज्ड हैम्पर्स भी भेजे गए थे हालांकि कोविड की गंभीरता की चिंता पहले भी इन्हें थी और यही वजह है कि परिवार ने होने वाली मां और उनके बच्चे के लिए किसी भी जोखिम से बचने के लिए आखिरी समय में ये फैसला किया।

ऐसी खबर है कि सोनम की दोस्त और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने उनकी इस गोद भराई के लिए थीम बेस्ड ड्रेस डिजाइन किया था। सोनम और मसाबा दोनों की गहरी दोस्ती है। ये दोस्ती इनकी आज से नहीं बल्कि ये चाइल्डहुड फ्रेंड्स हैं। 

अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने अपनी बेटी के लिए एक ग्रैंड गोद भराई पार्टी की मेजबानी की पूरी तैयारी कर ली थी। स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, नताशा दलाल, जैकलीन फर्नांडीज, दीपिका पादुकोण, मसाबा, रानी मुखर्जी और जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद थी।

सोनम खुद भी मुंबई में अपने दूसरे बेबी शॉवर के लिए लौट आई हैं। गौरतबल है कि पिछले महीने लंदन में सोनम कपूर की गोद भराई का फंक्शन काफी धूम-धाम से हुआ जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Content Writer

Smita Sharma