रिवीलिंग ड्रेस में अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची सोनम, तस्वीरें देख बढ़ जाएंगी दिल की धड़कन
3/18/2019 1:27:41 PM
मुंबई: रविवार रात को मुंबई में हैलो! हॉल ऑफ फेम अवार्ड का आयोजन किया गया। इस अवार्ड फंक्शन में रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ और फरहान अख्तर समेत कई सितारे पहुंचे। मगर सब की निगाहें उस वक्त थम गई जब इवेंट में सोनम कपूर ने एंट्री ली। सोनम का बोल्ड अवतार देख सबके मुंह खुले रह गए। इस दौरान सोनम ने पिंक और निओन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इस आउटफिट में सोनम काफी बोल्ड लग रही थी। शादी के बाद पहली बार सोनम को ऐसी ग्लैमरस ड्रैस में देखा गया है। यहां सोनम को पाथ ब्रेकिंग परफॉर्म ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है। काम की बात करें तो सोनम जल्द ही फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। इन दिनों सोनम इस फिल्म की शूटिंग में बिजी है। वहीं हाल ही में सोनम की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हुई थी। इसमें सोनम पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ नजर आई थी। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।