इवेंट में ऑफ शाॅल्डर गाउन में पहुंची सोनम, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

2/13/2019 12:20:26 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बीती रात 'फिल्मफेयर ग्लैमरस एंड स्टाइल अवॉर्ड्स' अटेंड करने पहुंची। इस दौरान की कई तस्वीरें सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। तस्वीरों में सोनम ब्लैक कलर का ऑफ शाॅल्डर गाउन में खूबसूरत लग रही हैं।

 

इसके साथ ही उन्होंने अपने चेहरे को नेट से ढका है। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए सोनम ने डार्क मेकअप किया है।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम हाल ही में फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं। फिल्म में राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला अहम किरदार में नजर आए।

सोनम की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही अभिषेक शर्मा की फिल्म 'द जोया फैक्टर' में काम करती नजर आएंगी।

 

Smita Sharma