सोनम कपूर ने पूछा इंडिया में कब लगेगी कोविड वैक्सीन! यूजर्स बोले- तुम्हारे फोन में गूगल नही है

2/25/2021 4:52:10 PM

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। इसके केस फिर से बढ़ने लगे है। कोरोना वैक्सीन भी तेजी से सभी को लगाई जा रही है। अब 1 मार्च से 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू क‍िया जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को दी थी। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन के बारे में सवाल किया है। जिसके कारण उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

PunjabKesari
सोनम ने ट्वीट कर लिखा- क्या कोई मुझे समझा सकता है कि हमारे ग्रैंडपेरेंट्स और पेरेंट्स भारत में कैसे वैक्सीन लगवा सकते हैं और ये कब उपलब्ध है? मैं बहुत कंफ्यूज हूं? हर किसी से अलग चीज सुनने को मिल रही है। मैं वास्तव में उनके लिए ये चाहती हूं।' सोनम का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। जिसके कारण उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

PunjabKesari
एक यूजर ने लिखा- आपको न्यूज पेपर पढ़ना चाहिए और सरकारी प्लान के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा- कॉमनसेंस का इस्तेमाल करिए और ऑफिशियल साइट पर जाइए।

PunjabKesari

एक अन्य यूजर ने लिखा- तुम्हारे फोन में गूगल नही है क्या?

PunjabKesari
बता दें सोनम इन दिनों पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। काम की बात करें तो सोनम बहुत जल्द फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में सोनम के साथ विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे दिखाई देने वाले हैं। शोमे मखीजा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News