सोनम कपूर को सताई कोरोना वॉरियर्स की चिंता, मुंबई पुलिस के लिए फंड जुटाने की लोगों से की अपील

6/21/2020 10:43:47 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस जैसी भयानक महामारी दुनिया से जाने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन इसके मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। कोरोना वॉरियर्स अपनी जान परखेल कर लोगों की रक्षा करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने मुंबई पुलिस के लिए मास्क के लिए पैसे डोनेट करने की अपील की है।

PunjabKesari
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और लोगों को अपील करते हुए लिखा, ''हैलो दोस्तो, लोगों की एक टीम मुंबई पुलिस के लिए धन जुटाने के प्रयास के लिए आगे आई है। एक सबसे प्रभावी मास्क(एन -95) अच्छे रेट में उपलब्ध है। आप 300 रु दान करके एक अधिकारी को 3 महीने तक सुरक्षा दे सकते हैं! प्लीज योगदान दें।''


बता दें इससे पहले भी सोनम कपूर कोरोना काल में लोगों को जागरूकता फैलाने की अपील कर चुकी हैं। वो अक्सर कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने ससुराल से मुंबई लौटी हैं और अपनी मायके में एंजॉय कर रही हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News