पिता अनिल कपूर संग मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची सोनम, रेड सूट में दिखीं खूबसूरत

10/24/2023 2:39:05 PM

मुंबई: पूरे देश में इस वक्त नवरात्री के पर्व की धूम है। इस मौके पर मुंबई में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। इस दुर्गा पंडाल में कई स्टार्स मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। एक्ट्रेस सोनम कपूर भी पिता अनिल कपूर के साथ मां के दर्शन के लिए पहुंचीं।

दुर्गा मां का आशीर्वाद लेने के लिए सोनम रेड सूट में दुल्हन की तरह सजकर पहुंची थीं।

एक्ट्रेस ने अपना लुक ग्लोसी मेकअप, बालों को खुला और माथे पर बिंदी लगाकर पूरा किया था।

 

अनिल कपूर भी इस दौरान व्हाइट कुर्ता और माथे पर तिलक लगाए हुए काफी हैंडसम लग रहे थे। फैंस सोनम की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम की अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग 2' है, जिसमें करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसे स्टार्स  भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Content Writer

Smita Sharma