Pics: अनिल कपूर के बर्थडे में ब्वॉयफ्रैंड के साथ दिखीं सोनम कपूर!

12/26/2016 1:44:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के 60वें बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए पूरा कपूर परिवार लंदन में मौजूद रहा। अनिल की इस बर्थडे पार्टी में उनकी बेटी सोनम कपूर, रिया कपूर और भाई संजय कपूर के अलावा अर्जुन कपूर, वरुण धवन और मोहित मारवाह समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की।

लेकिन इन सब में खास ये रहा कि सोनम कपूर अपने पापा की बर्थडे पार्टी में अपने कथित ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ नजर आईं। सोनम और आनंद की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कुछ दिनों पहले रिया कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें कपूर परिवार के साथ आनंद आहूजा बड़ी सी मुस्कान के साथ नजर आ रहे थे। सोनम को कई बार आनंद आहूजा के साथ देखा जाता रहा है लेकिन इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्तों को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

Tags: anand ahuja, Anil Kapoor’s 60th birthday, rumoured boyfriend, Sonam Kapoor


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News