सोनम-आनंद की शादी में मेहमानों को मिले शानदार रिटर्न गिफ्ट्स

5/19/2018 11:18:58 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी अब तक सुर्खियां बटौर रही हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल भी हुए। उनकी शादी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की। बताया जाता है कि शादी में मेहमानों को दिए गए रिटर्न गिफ्ट्स भी शानदार थे। 

खबरों के मुताबिक, महिलाओं को दिए गिफ्ट्स में ब्राउन क्लच, दो मैक के लिपस्टिक, हरी चूड़ियां, ईयररिंग के साथ मांगटीका, मोजरी और भी कई चीजें दी गईं। शादी में सोनम को भी बहुत गिफ्ट्स मिले। शादी से एक दिन पहले वो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गिफ्ट्स की तस्वीरें शेयर कर रही थीं।

बता दें कि सोनम ने 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी। दोनों ने सिक्ख रीति रिवाज के साथ शादी की।

दोनों की शादी की तस्वीरों और वीडियोज को लोगों ने काफी पसंद किया। शादी वाले दिन ही शाम को रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे।

शादी के बाद सोनम ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 के दौरान हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं।

 

सोनम अब भारत वापस लौट आई हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का प्रमोशन कर रही हैं। ये फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।


 

Punjab Kesari