पति आनंद का हाथ थामें फंकी टी-शर्ट में दिखीं मिस आहूजा, रॉकिंग लुक में ढाया कहर

7/29/2018 2:51:02 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में पति आनंद आहूजा के साथ फंकी लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान की सोनम ब्लैक कलर के ट्राअजर के साथ व्हाइट टाॅप पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए सोनम ने मिस्टर इंडिया प्रिंट की टी शर्ट पहनी है।

 

फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के टाइटल वाली शर्ट पहनकर वह परफेक्ट रॉकिंग लुक में दिखी। वहीं आनंद ब्लैक कलर के ट्राअजर के साथ व्हाइट टी-शर्ट और जैकेट पहने हुए नजर आए। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान दोनों काफी खुश दिखे। 

 

 

इस दौरान सभी की निगाहें सोनम की टी-शर्ट पर थी। दरअसल, सोनम कपूर की इस टी-शर्ट पर एक लड़की बनी हुई थी जिसके नीचे कैप्शन लिखा था 'मिस्टर इंडिया'। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का रीमेक बनेगा।

 

 

सोनम द्वारा इस टाइटल वाली टी शर्ट पहनने के बाद उनकी इस फिल्म के सीक्वल में नजर आने की भी चर्चा शुरू हो गई है। 

 

 

बता दें कि  सोनम का ये फंकी लुक उनकी डिजाइनर बहन रिया कपूर की देन है। फिल्मों की बात करें तो सोनम पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ फिल्म ’एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। 

 

 

 

 

Neha