सपनों के महल से कम नहीं है सोनम कपूर का ससुराल, बेडरूम से लेकर लॉन तक ऐसा है अंदर का नजारा

5/12/2020 3:09:52 PM

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से हिए लाॅकडाउन के कारण एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। सोनम अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लाॅकडाउन के कारण सोनम इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपने दिल्ली में मौजूद हैं। मार्च में ही वह लंदन से वापस आई थीं। लंदन से लौटने के बाद से ही सोनम क्वारंटीन हैं।

इस बीच सोनम ने अपने इंस्टा अकाउंच पर अपने सुसराल के घर और पति आनंद की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह पति आनंद के साथ दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह पति आनंद के साथ बेड पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।

 इसके अलावा सोनम कपूर ने अपने लिविंग रूम, रसोई, स्टडी रूम और गार्डन की तस्वीरों को भी शेयर की हैं।

कुछ तस्वीरो में आनंद आहूजा योगा करते तो कहीं पढ़ाई करते या फिर कंप्यूटर चलाते दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में सोनम किचन में खाना बनाती दिख रही है।

सोशल मीडिया पर सोनम द्वारा शेयर की कई ये सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सोनम आनंद ने हाल ही में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी। इन दोनों ने 8 मई साल 2018 को शादी की थी। शादी की दूसरी सालगिरह सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को बेहद खास अंदाज में बधाई दी थी।

काम की बात करें तो सोनम आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर दलकीर सलमान थे। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma