बेटी सोनम की शादी के बाद पापा अनिल कपूर ने किए 3 ट्वीट, इन खास लोगों का किया शुक्रिया अदा

5/10/2018 1:13:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर 8 मई को बिजनेसमेन आनंद अहूजा के साथ शादी कर नए जीवन की शुरुअात की है। शादी की तस्वीरें और वीडियोज अभी भी सोशल साइट पर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं।

हाल ही में अनिल ने अपने ट्विटर अकाउंट से 3 ट्वीट करके कुछ खास लोगों को शुक्रिया अदा किया है। 


पहले ट्वीट में अनिल ने मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया है कि उन्होंने सोनम की शादी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखी। अनिल ने ट्वीट में लिखा है, हमारा परिवार सोनम की शादी को धूम-धाम से मना पाया क्योंकि मुंबई पुलिस ने लगातार अपना सपोर्ट बनाये रखा। इस सहायता के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

दूसरे ट्वीट में अनिल ने वेडिंग प्लानर कम्पनी का धन्यवाद लिखा है, जिसने सोनम की शादी को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने लिखा है, आपका धन्यवाद कि आपने मेरी बेटी की शादी एक दम उस तरह से कराई, जैसे वो करना चाहती थी। आपने अपनी मेहनत से उसके सपनों को साकार करके दिखाया।


तीसरे ट्वीट में अनिल ने मीडियावालों को धन्यवाद कहा है कि उन्होंने लगातार सोनम की शादी की खबरें कपूर खानदान के फैंस तक पहुंचाईं। उन्होंने ने लिखा ‘मैं मीडिया को भी बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहूंगा कि वो अपनी खबरों से हमारी खुशियों का हिस्सा बने। आप लोगों का काम सराहनीय रहा।

बता दें कि सोनम कपूर ने शादी के तुरंत बाद ही इंस्टाग्राम पर अपना नाम सोनम कपूर से ‘सोनम कपूर आहूजा’ कर लिया है। 

Punjab Kesari