पति आनंद के साथ लिपलाॅक करती दिखीं सोनम कपूर, रोमांटिक तस्वीर आई सामने
9/26/2018 4:02:42 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में सोनम और आनंद लिपलाॅक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोनम ब्लू टाॅप के साथ जींस पहने नजर आ रही हैं। वहीं आनंद सिर्फ शाॅट्स पहने दिखे। सोशल साइट पर उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
View this post on InstagramA post shared by sonAnand 👰🤵🖤 (@sonamkapoor.anandahuja) on
दरअसल, बीते दिनों दिनों दोनों ईशा अंबानी की एंगेजमेंट में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बीच सोनम और आनंद ने इस बात का ध्यान रखा कि दोनों एक-दूसरे के साथ बढ़िया टाइम बिताएं। ये तस्वीर उसी दौरान की है।
बता दें कि सोनम ने इसी साल 8 मई को बाॅयफ्रेंड आनंद आहूजा के सात शादी की थी। आनंद देश के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस शाही एक्सपोर्ट के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं। दिल्ली बेस्ड बिज़नेसमैन आनंद शाही एक्सपोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
वहीं सोनम की फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म संजू हाल ही में रिलीज हुई है। उनकी यह फिल्म ब्लाॅकबस्टर साबित हुई। इसके अलावा सोनम पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ फिल्म ’एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आएंगी।