डीप नेक गोल्डन गाउन में सोनम कपूर ने ढाया कहर,फोटोशूट देख उड़ जाएंगे पति आनंद अहूजा के होश

1/16/2021 1:18:11 PM

मुंबई: एक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री में अपने फैशनसेंस को लेकर जानी जाती हैं। सोनम एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हमेशा अपने लुक को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टा पर अपने लेटेस्ट  फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की।

इस फोटोशूट में उनका एलीजेंट लुक देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोनम ने अपने इस फोटोशूट के लिए स्टीफन रोनॉल्ड पेरिस के कलेक्शन के खूबसूरत गाउन को चुना। 

लुक की बात करें तो सोनम गोल्डन कलर का गाउन पहने हुए नजर आईं। यह गाउन डीप नेक के साथ फुल स्लीव्स का था। इसके साथ उन्होंने  ब्लैक कलर की बेल्ट पहनी है।

इसके साथ ही गले में हैवी गोल्डन एब्राइड्री लगी हुई थी। सोनम ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक,स्मोकी आई मेकअप से कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने  गालों को हाईलाइट किया हुआ था।

एक्ट्रेस ने हेयरस्टाइल में लूज बन बनाया हुआ था। ज्यूलिरी की बात करें तो सोनम ने अपने इस लुक के साथ गोल्डन कलर की ईयररिंग्स और रिंग पहनी थी। सोनम स्टाइलिश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। सोनम का ये लुक देख उनके पति आनंद अहूजा के होश जाएंगे। वहीं फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो सोनम कपूर फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक अंधी लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। 
 

Smita Sharma