इंटरनेट पर छाईं अनिल कपूर की बेटी और नाती की तस्वीर, 2 महीने के बेटे को गोद में लिए बड़े ही प्यार से निहारती दिखीं सोनम

10/26/2022 2:04:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बी-टाउन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सोनम अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर सोनम अपनी बेटे वायु कपूर अहूजा के साथ समय बिता रही हैं।

वह अक्सर अपने लाडले के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जो आते ही खबरों में छा जाती हैं। हाल ही में सोनम की लाडले संग एक तस्वीर सामने आई है जिसे उनकी बहन रिया कपूर ने शेयर किया है।

ये तस्वीर वायु की पहली दीवाली सेलिब्रेशन की है। इस तस्वीर में मां बेटे मैचिंग किए नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो सोनम आइवरी कलर की ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को पर्ल हेडपीस और हैवी इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था।

वहीं 2 महीने के वायु कुर्ते पजामे में क्यूट दिखे। तस्वीर में सोनम वायु को बाहों में लिए उसे प्यार से निहार रही हैं। वहीं वायु मां की गोद में सुकून से सोए नजर आ रहे हैं। 

सोनम ने 20 अगस्त 2022 को आनंद अहूजा संग एक प्यारे से बेटे के स्वागत किया। 20 सितंबर 2022 को सोनम और आनंद के बेटे के जन्म को एक महीना पूरा होने पर कपल ने अपने लाडले की पहली तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उसके नाम का खुलासा किया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

काम की बात करें तो सोनम को आखिरी बार द ज़ोया फैक्टर में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान थे। इसके अलावा सोनम ने फिल्म एके वर्सेज एके में स्पेशल अपीयरेंस थी।सोनम फिलहाल शोम मखीजा द्वारा निर्देशित 'ब्लाइंड' पर काम कर रही हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma