संजय दत्त की बायोपिक में जल्द ही नजर आएंगी ये दो हॉट एक्ट्रैसेस

7/20/2017 10:02:16 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैसेस अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर ने अब तक एक साथ काम नहीं किया है लेकिन बहुत जल्द सोनम और अनुष्का एक साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं।

सोनम ने अनुष्का के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों बहुत ही खुश नजर आ रही हैं। यह फोटो न्यूयॉर्क में ली गई है जहां सोनम कपूर और अनुष्का राजकुमार हिरानी की संजय दत्त पर बनने जा रही फिल्म के लिए शूटिंग में व्यस्त हैं। संजय दत्त की बायोपिक में सोनम कपूर और अनुष्का को एक साथ देखना उनके फैंस के लिए मजेदार होगा।

बता दें कि सोनम द्वारा शेयर की गई इस फोटो को अनुष्का ने भी अपने ट्विटर पर रिशेयर किया है। अनुष्का राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म में कैमियो कर रही हैं और सोनम ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार किया है।

इस फिल्म में संजय दत्त के किरदार में खुद संजय दत्त ही नजर आएंगे। इन स्टार्स के अलावा फिल्म में विकी कौशल, दीया मिर्जा, परेश रावल और मनीषा कोइराला भी अहम किरदार में नजर आएंगी।