सोनम-आनंद की शादी की Unseen तस्वीरें आई सामने, स्टार्स ने की थी खूब मस्ती

7/8/2018 5:15:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी। सोनम और आनंद की शादी साल की चर्चित शादियों में से एक रही। तभी तो अब तक शादी की तस्वीरें सामने आ रही है।

जी हां, हाल ही में सोनम और आनंद की शादी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सलमान, शाहरुख, रणवीर की मस्ती भरे पल साफ दिखाई दे रहे हैं। स्टार्स के अलावा परिवार वाले भी काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 

सोनम और आंनद की शादी में सिर्फ खास महमानों को ही न्यौता दिया गया था लेकिन दोनों की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों नें शिरकत की।

वहीं इन अनदेखी तस्वीरों की बात करें तो शाहरुख खान मोस्ट गॉर्जियस एक्ट्रेस रेखा के साथ नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में रेखा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

वहीं एक तस्वीर में सोनम और आंनद दोनों काफी हंसते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ अर्जुन कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अर्जुन ने सोनम और आनंद के साथ मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

वहीं इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ खिलखिलाती नजर आ रही हैं।

वहीं इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस तस्वीर में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में रणवीर सिंह आनंद अहूजा को उठाकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान खान और अनिल कपूर किसी बात पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं, उनकी तस्वीर को देखकर लग रहा है कि किसी ने कोई एेसी बात बोली और दोनों अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

वहीं एक तस्वीर में सोनम सलमान के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।

वहीं इस तस्वीर में सोनम की बहन रिया और कई औरतें एक फ्रेम में दिखाई दे रही हैं।

सोनम की शादी की ये सारी अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

 


 

Punjab Kesari