''वायु कपूर अहूजा''...सोनम ने शेयर की 1 महीने के बेटे की पहली तस्वीर, ''अहूजा'' फैमिली की ट्विनिंग ने जीता दिल

9/21/2022 8:23:14 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की  फैशनिस्टा यानि एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपने नन्हें लाडले की देखभाल में बिजी हैं। सोनम ने 20 अगस्त 2022 को आनंद अहूजा संग एक प्यारे से बेटे के स्वागत किया। पने बच्चे के जन्म के बाद से ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने लाडले को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना सुनिश्चित किया। वहीं अब 1 महीने बाद कपल ने लाडले की पहली तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अहूजा खानदान के चिराग के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने अपने लाडले का नाम 'वायु कपूर अहूजा' रखा है। 

PunjabKesari

20 सितंबर 2022 को सोनम और आनंद के बेटे के जन्म को एक महीना पूरा हुआ। ऐसे में न्यू पेरेंट्स ने बेटे के साथ पहली तस्वीर तस्वीर शेयर की। शेयर की तस्वीर में अहूजा फैमिली डिजाइनर अनामिका खन्ना की आउटफिट में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

जहां सोनम अनारकली सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। बालों में गजरा, माथे पर बिंदी सजाए सोनम बेहद प्यारी लग रही थी। वहीं आनंद और उनके बेटे मैचिंग पीले रंग के कुर्ते में ट्विनिंग कर रहे थे। तस्वीर में बेबी अहूजा पापा की गोद में सकून से सोया नजर आ रहा था। वहीं आनंद सोनम के माथे को चूमते दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

इसके अलावा आनंद अहूजा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बेबी अहूजा पापा की गोद में सकून से सोया नजर आ रहा था। वहीं सोनम अपने लाडले को प्यार से निहार रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

 

 'वायु' नाम रखने के पीछे की वजह 

सोनम ने अपने बच्चे के अनोखे नाम 'वायु' का भी खुलासा किया है। एक लंबी पोस्ट में सोनम ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने बेटे के नाम के रूप में 'वायु' को क्यों चुना। सोनम ने बताया हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''उस शक्ति की भावना में जो हमारी जिंदगी में नया अर्थ फूंकती है। हनुमान और भीम की भावना में जो अपार साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। पवित्र और जीवनदायिनी भावना के रूप में हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक हैं। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं। वायु और उनके परिवार के लिए आपकी निरंतर शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।''


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News