बेटे संग कपूर हाउस पहुंची न्यूमाॅम सोनम का हुआ ग्रैंड वेलकम, भांजे ''सिंबा'' के स्वागत के लिए मौसी रिया ने सजाया घर

8/27/2022 10:48:02 AM

मुंबई: कपूर-आहूजा फैमिली में इस समय उत्सव का समय है।वजह है सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजना। सोनम कपूर ने 20 अगस्त को प्यारे से बेटे को जन्म दिया।  नानू अनिल कपूर से लेकर मासी रिया कपूर तक, कपूर परिवार का हर सदस्य बेहद खुश है।

वे अपने हर पल को सुपर स्पेशल बनाना चाहते हैं। वहीं 26 अगस्त को सोनम हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होकर बेटे संग पापा अनिल कपूर के घर पहुंची। इस मौके पर कपूर परिवार ने भव्य पूजा की मेजबानी की।

जहां नाती के घर आने की खुशी अनिल कपूर ने सभी को मिठाई बांटी। वहीं मौसी  रिया ने भांजे के स्वागत के लिए पूरे घर को सजा दिया। मासी रिया कपूर ने कपूर हाउस की झलकियां फैंस के साथ शेयर की।

नन्हें मेहमान के स्वागत के लिए घर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया है। वीडियो में हम 'वेलकम होम' बैनर के साथ भी लगा हुआ था और उस पर 'बेबी कपूर आहूजा' लिखा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis)

इसके साथ ही नारंगी और ग्रे रंग के गुब्बारे लगाए थे। गुब्बारों पर 'बेबी कपूर आहूजा' लिखा हुआ था। कमरे में कुछ फूलों की सजावट भी थी। लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी सोनम के बच्चे को रिया का दिया नेकनेम। मौसी रिया ने अपने भांजे को सिंबा नाम दिया है। इस वीडियो के साथ रिया ने लिखा- 'वेलकम होम हमारे सिम्बा'।

काम की बात करें तो सोनम कपूर  AK vs AK में नजर आईं थीं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी जो ओटीटी पर रिलीज होगी। 

Content Writer

Smita Sharma