आकाश-श्लोका की रिसेप्शन में पति संग पहुंची सोनाली बेंद्रे, रेड ड्रेस में ढाया कहर

3/11/2019 11:31:32 AM

मुंबई: मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका अंबानी की शाही शादी के बाद रविवार को वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। इस फंक्शन की में बॉलवीुड स्टार्स समेत खेल, बिजनेस जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। न्यूलीमैरिड कपल को शादी की बधाई देने के लिए सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल के साथ पहुंची। 

भारत लौटने के बाद सोनाली को पहली बार किसी पार्टी में देखा गया। इस दौरान वह  इंडियन ट्रैडिशनल लुक बला की खूबसूरत लग रही थीं। सोनाली ने रेड कलर का सूट पहना था, जिसमें गोल्डन कलर की एंब्रॉयडरी की गई थी।

सूट के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया और लाइट ज्वैलरी पहनी थी। सोनाली शॉर्ट हेयर में नजर आईं। वहीं उनके पति गोल्डी ब्लू शेरवानी और व्हाइट पायजामे में हैंडसम दिखे। उन्होंने मीडिया कैमरा को जमकर पोज दिए। 

सोनाली बेंद्रे बीते दिनों कैंसर को मात देकर वापिस लौटी हैं। इन दिनों वह लोगों को काफी इंस्पायर कर रही हैं। बुरे वक्त से निकलने के बाद वह इन दिनों फैमिली के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं।

कैंसर के चलते सोनाली को अपने बाल कटवाने पड़े थे। 1 साल तक उनका इलाज अमेरिका में चला। बाल्ड लुक लेते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं।  

एड शूट करेंगी सोनाली

न्यूयाॅर्क से मुंबई वापिस आने के बाद अब सोनाली शूटिंग के लिए भी तैयार हैं। लंबे समय बाद वो कैमरा को फेस कर रही हैं। कहा जा रहा है कि सोनाली एक ब्रैंड के कैंपेन के लिए एड शूट कर रही हैं। इस एड का डायरेक्शन सूजीत सरकार कर रहे हैं।

इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी। आखिरी बार सोनाली को रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़' में देखा गया था। जिसके बाद कैंसर की वजह से उनको शो छोड़ना पड़ा। इलाज के दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं थीं और अक्सर फैंस को अपडेट देती रहती थीं।

Neha