अलविदा सोनाली फोगाट:मां का पार्थिव शरीर देख चीख पड़ी यशोधरा,बेटी ने दिया अर्थी को कंधा, रोते बिलखते दी मुखाग्नि

8/26/2022 2:12:50 PM

मुंबई: टिक-टॉक स्टार और बिग बाॅस फेम सोनाली फोगाट 22 अगस्त 2022 को दुनिया को अलविदा कह गई। सोनाली फोगाट में गोवा के एक रिजॉर्ट मेंअंतिम सांस ली। वहीं शुक्रवार (26 अगस्त) दोपहर साढ़े 12 बजे हिसार में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोनाली के अंतिम संस्कार की तस्वीरें जिसने भी देखी हर किसी की आंखों में आसूं आ गए। सोनाली का शव जैसे ही उनकी बेटी ने देखा वो वह रोने लगी।

यशोधरा अपने मामा के गले लगकर रोती रहीं। सोनाली फोगाट की बेटी ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया।

इस दृश्य को देखकर वहां हर कोई भावुक हो गया।  इतना ही नहीं यशोधरा ने बिलखते हुए अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मां को मुखाग्नि दी। 

इससे पहले सुबह लगभग सवा 10 बजे सोनाली का पार्थिव शरीर हिसार सिविल अस्पताल की मॉर्चरी से अंतिम दर्शन के लिए उनके ढंढूर फार्म हाउस लाया गया। फार्म हाउस में रस्मों के बाद उनकी अंतिम यात्रा ऋषि नगर श्मशान घाट के लिए निकली।

इस दौरान सोनाली की इकलौती बेटी यशोधरा ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सम्मान के तौर पर सोनाली की बॉडी पर भाजपा का झंडा रखा गया।

सोनाली 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिजॉर्ट में मृत मिली थीं। पहले कहा गया कि हार्ट अटैक के कारण सोनाली का निधन हुआ है। हालांकि बाद में परिवार के आरोपों के बाद इस मामले में नया मोड़।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर ब्लंट कट के निशान मिले थे। पुलिस ने इस मामले में उनके PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस सुधीर और सुखविंदर को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।

Content Writer

Smita Sharma