कैंसर का इलाज करवा रही सोनाली बेंद्रे का नया लुक आया सामने, देखें क्यूट तस्वीर

7/10/2018 6:08:18 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें हाई ग्रेड कैंसर हैं। इन दिनों वह न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली की बीमारी के बारे में सुनकर बॉलीवुड स्टार्स शॉक्ड है।

 

 

फैंस से लेकर स्टार्स सोनाली की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।

 

 

 

हाल ही में सोनाली ने इंस्टा पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका नया लुक सामने आया है। दरअसल, उन्होंने अपने बालो की कटिंग करा ली है। 

 

 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

 

तस्वीर के साथ सोनाली लिखती है मैं अपने पसंदीदा लेखक इसाबेल एलेंडे के बारे में बताती हूं जो लिखते है कि हम नहीं जानते है कि हम कितने अंदर से मजबूत हैं जब तक हमको अपनी ताकत दिखाने के लिए मजबूर नहीं किया जाता है।

 

 

पहले के समय में युद्ध और त्रासदी के समय लोग एक से बढ़कर एक चीजें करते थे जो कि काफी ज्यादा अदभुत होता था। लगातार उनके प्रियजनो से जो प्यार उनको मिल रहा है उसकी वो आभारी है।

 

 

मेरे पसंदीदा लेखक की कहानियों ने मुझको काफी ज्यादा लड़ने की ताकत दी है और अपने लोगों ने इसमें मेरी सहायता की है। इससे मुझे लगता है कि इस लड़ाई में मैं अकेली नहीं हूं। सोनाली कहती है कि वह सिर्फ एक सकारात्मक सोच के साथ इस लड़ाई को लड़ते हुए आगे बढ़ रही है। 

 

 

 

Punjab Kesari