कैंसर से जूझ रही सोनाली का नया लुक आया सामने, देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

10/23/2018 1:03:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। फैन्स से लेकर स्टार्स तक सोनाली की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। हाल ही में सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनाली नए लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सोनाली एक सैलून में जानी-मानी हेयर स्टाइलिस्ट के साथ नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sometimes, in the most unlikely of circumstances, you meet the most amazing people... someone who meets you as a stranger but very quickly becomes a friend. One such person is @bokheehair, genius hairstylist and wigmaker. She has been absolutely amazing; indulging me with various looks... short hair or long hair. She’s been so understanding, supportive and empathetic throughout it all. Thank you so so much Bokhee, I can’t tell you how much our sessions together mean to me. You truly are an angel. #SwitchOnTheSunshine 🌞🤞🙏

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on Oct 22, 2018 at 6:24am PDT

इस तस्वीर के साथ सोनाली ने कैप्शन में लिखा- "कभी-कभी, परिस्थितियों की सबसे अधिक संभावनाओं में, आप सबसे आश्चर्यजनक लोगों से मिलते हैं... इस दौरान कोई आपको अजनबी के रूप में मिलता है, लेकिन जल्दी दोस्त बन जाता है। ऐसा एक व्यक्ति @bokheehair, प्रतिभा हेयर स्टाइलिस्ट और विगमेकर हैं। वह बिल्कुल अद्भुत रही हैं। वह सब कुछ समझ रही हैं, सहायक और सहानुभूतिपूर्ण हैं।

 

बहुत बहुत धन्यवाद @bokheehair, मैं आपको नहीं बता सकता कि हमारा सत्र एक साथ मेरे लिए कितना बढ़िया है। आप वास्तव में एक परी हैं। सोनाली की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

बता दें कि आए दिन सोनाली पोस्ट शेयर कर अपने परिवार और दोस्तों को याद कर रही हैं। सोनाली ने 4 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी बीमारी के बारे में बताया था। 


 

Neha