प्रियंका के ब्राइडल शॉवर में सोनाली के साथ पहुंची नीतू कपूर, स्टाइलिश तस्वीरें आईं सामने

10/31/2018 11:44:58 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। बीते दिन प्रियंका के ब्राइडल शावर पार्टी ने इंटरनेट पर हंगामा मचाया हुआ था। प्रियंका  की ब्राइडल शावर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुईं। यदि आप सोच रहे हैं कि पार्टी में सिर्फ हाॅलीवुड स्टार्स ही शामिल हुए हैं तो आप ये गलत सोच रहे हैं।

दरअसल, इस पार्टी में बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियां भी शामिल हुई थी और इनकी यहां मौजूदगी ने इस खास मौके में चार चांद लगा दिए।प्रियंका की की ब्राइडल शावर पार्टी में सोनाली बेंद्रे और नीतू सिंह भी शामिल हुईं। इस दौरान  की तस्वीरें नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। नीतू  ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'एक खूबसूरत शाम टिफनी में... सोनाली बेंद्रे के साथ।

बता दें कि प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नही आई है। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर की 2 तारीख को राजस्थान के जोधपुर में शादी करेंगे। ऐसे में प्रियंका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन देखने के बाद तो साफ है कि उनकी शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 


 

Neha