2 महीने पहले इस शख्स संग मराठी एक्ट्रेस ने की थी गुपचुप सगाई, बर्थडे पर ''युवा डांसिंग क्वीन'' की जज ने किया खुलासा

5/20/2020 10:34:56 AM

मुंबई: मराठी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के फैंस के लिए गुड न्‍यूज है। सोनाली ने  कुणाल बेनोडेकर से सगाई की है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने बर्थडे के मौके पर फैंस के साथ थी। सामने आईं इन तस्वीरों में सोनाली कुणाल के साथ कैंडिड अंदाज में पोज कर रही हैं।

दोनों ट्रेडिशनल गेटअप में नजर आए और उनका अंदाज काफी खूबसूरत भी है। सोनाली ब्राइट कलर की स‍िल्‍क साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है। वहीं उनके मंगेतर धोती और शेरवानी में दिख रहे हैं।

बता दें कि कपल की सगाई 2 फरवरी को हुई थी। अगर आप इस साल की 2 फरवरी की तारीख को नंबर्स में देखें तो एक खास कनेक्‍शन नजर आएगा। दरअसल, इस तरह ये तारीख बनती है - 02-02-2020 जो दो और जीरो की संख्‍या के मिश्रण को द‍िखाता है। इस तरह की तारीख साल में बमुश्‍क‍िल ही आती है। ल‍िहाजा सोनाली की सगाई की तारीख वाकई स्‍पेशल है। 

बता दें कि सोनाली ने मुख्यतौर पर मराठी फिल्मों में काम किया है। इसी के साथ उन्होंने 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'नटरंग' में भी कैममियो किया था। सोनाली 'ग्रैंड मस्ती' और 'सिंघम रिटर्न्स' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

                                           

Smita Sharma