Pics: कामाख्या मंदिर नतमस्तक हुईं सोनल चौहान, हाथ जोड़े मां की भक्ति में लीन दिखीं जन्नत एक्ट्रेस

2/8/2024 2:38:31 PM

मुंबई: सनातन धर्म में देवी देवताओं की पूजा को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। हमारे देश में कई ऐसे पवित्र स्थल है जो लोगों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र बने हुए है जहां देवी देवताओं की पूजा आराधना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। धार्मिक तौर पर कुल 51 शक्तिपीठ है जिसमें से एक कामाख्या मंदिर को सभी शक्तिपीठ का महापीठ माना जाता है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध और चमत्कारी है। कहते है कि ये शक्तिपीठ देवी सती से जुड़ा है इस मंदिर में मानी गई सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

आम जनता से लेकर बी-टाउन के कई स्टार्स कामख्या मंदिर में नतमस्तक होते रहते हैं। बीते दिनों ही भूमि पेडनेकर,देवोलीना भट्टाचार्या,तमन्ना भाटिया जैसे कई स्टार्स मां के दरबार पहुंचे थे। वहीं अब इस लिस्ट में जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान का नाम भी जुड़ गया है।

सोनल चौहान हाल ही में कामाख्या मंदिर पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। शेयर की तस्वीरों में सोनल मां की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो सोनल ने व्हाइट सूट पेयर किया है जिस पर पिंक कलर के फूल बने हैं।

सूट के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा और रेड शाॅल लिया है। उन्होंने गले में फूलों का हार पहन रखा है।

वह कभी हाथ जोड़े मां की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं तो कभी पंडित संग पूजा करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा-जय माँ कामाख्या 🙏🏻🌸🔱
#kamakhyamandir #jaimakamakhya। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो सोनल चौहान प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में नजर आईं थीं। 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma