व्हाइट ड्रेस में सोनल चौहान का स्वैग, गॉगल्स से यूं किया लुक कम्पलीट

7/12/2019 4:51:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों फिल्मों से दूर है। मगर वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहती है। हाल ही में सोनल की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में सोनम बेहद ही कमाल की लग रही है। सोनल की ये तस्वीरें लैक्मे फैशन वीक 2019 के एक इवेंट की है। दरअसल, इस इवेंट में सोनल एक जज के बतौर पर गई थी।

 

 

लुक की बात करें तो इस दौरान सोनल ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी, उसके उपर उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का श्रग पहना था। साथ में लाइट कलर की हाई हील्स और गॉगल्स उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रही थी।

 

 

यहां सोनल ने मीडिया को कई पोज दिए। सोनल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद कर रहे है। 

 


बता दें कि सोनल को फिल्म 'जन्नत' से फेम मिला था। इसमें वह इमरान हाशमी के साथ नजर आई थी।

 

 

सोनल बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्मों में भी धमाल मचा चुकी हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से सोनल मशहूर सिंगर और डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की एल्बम 'आप का सुरूर' में नजर आईं थी।

 

Konika