रेड लहंगा...बालों में गजरा...कजरारे नैन...सज सवकर रैंप पर उतरी सोनाक्षी सिन्हा ने लूटी महफिल, बेटी की चियरलीडर बनीं मां पूनम

10/3/2022 12:14:40 PM

मुंबई: बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022 का दूसरा सीजन का आगाज हो चुका है। जहां फैशन वीक के पहले दिन इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं। वहीं शो के आखिरी दिन एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका दिल जीत लिया। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में सोनाक्षी सिन्हा डिजाइनर अंजू मोदी की शो स्टोपर बनीं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो सोनाक्षी मल्टीकलर के डिजाइनर लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं। रेड कलर के लहंगे के साथ सोनाक्षी ने मेहरून कलर का फुल स्लीवेज वेलवेट ब्लाउज पेयर किया था।

PunjabKesari

इस लुक को उन्होंने दो दुपट्टों के साथ स्टाइल किया था। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, कजरारे नैन सोनाक्षी के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इसके साथ बालों में गजरा,गले में हार और कानों में बड़े-बड़े से झुमके सोनाक्षी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari

शर्मोहया के साथ सोनाक्षी जब रैंप पर उतरी तो लोग बस उन्हें ही देखते रह गए। इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा उन्हें चेरय करती नजर आईं। सोनाक्षी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म Double XL में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ हुमा कुरैशी, जहीर इकबाल जैसे स्टार्स हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज हुआ है जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। 

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News