सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही बाबा रामदेव के साथ आएंगी नजर

8/3/2017 10:10:44 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही बाबा रामदेव के साथ छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। एक लीडिंग डेली के मुताबिक, लाइफ ओके पर टेलिकास्ट होने वाले एक रियालिटी शो 'ओम शांति ओम' को ये दोनों ही जज करेंगे। इनके अलावा सिंगर कनिका कपूर भी इसमें जज होंगी। वहीं, म्यूजिक डायरैक्टर शेखर रावजियानी और रणवीर सिंह शो के फर्स्ट एपिसोड में गेस्ट होंगे।