पहले इस शो को मना कर चुकी सोनाक्षी ने बड़ी रक्म देखकर झट से कर दी हां

8/13/2017 2:59:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा को इंडस्ट्री में सबसे हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रैसेस में से एक माना जाता है। सोनाक्षी का चुलबुले अंदाज और उनकी मदहोश कर देने वाली अदाओं के कई दीवाने हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा वह कई रियालिटी शोज़ को जज कर चुकी हैं। 

सूत्रों के मुताबिक सोनाक्षी जल्द ही रियालिटी शो ‘ओम शांति ओम’ में नजर आएंगी। यह शो भजन-कीर्तन पर आधारित होगा। इसमें महागुरु के रूप में बाबा रामदेव शामिल होंगे।

खबरों की मानें तो जब मेकर्स ने इस शो के लिए सोनाक्षी को अप्रोच किया था, तो उन्होंने मना कर दिया था।

उनका कहना था कि वे खुद को बतौर जज रिपीट नहीं करना चाहती हैं। दरअसल, सोनाक्षी पहले भी कई सारे शोज़ जज कर चुकी हैं। खैर, मेकर्स ने जैसे ही शो के लिए बड़ी रकम ऑफर की तो वह तुरंत मान गईं।