सोनाक्षी ने मछलियों संग समंदर में लगाए गोते, जलपरी की तरह तैरती दिखीं एक्ट्रेस

11/29/2020 1:07:34 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव है और फैंस के साथ वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
शेयर वीडियो में एक्ट्रेस मछलियों के बीच गोता लगा रही है। समंदर में तैरते हुए एक्ट्रेस जलपरी लग रही है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-'जब मैं कहती हूं कि मैं पानी बेहद खुश हूं तो इसके मायने हैं।' सोनाक्षी का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

बता दें सोनाक्षी को स्कूबा डाइविंग का लाइसेंस भी मिल गया है जिसकी जानकारी सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी थी। तस्वीरों में सोनाक्षी स्कूबा डाइविंग की ड्रेस में नजर आयीं थी। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था - अब मैं एक लाइसेंस प्राप्त स्कूबा गोताखोर हूं। यह वह चीज है जो मैं सालों से करना चाहती थी और आखिरकार यह मुझे मिल गया है। मुझे समंदर से प्यार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

काम की बात करें तो आखिरी बार सोनाक्षी सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' में नजर आई थी। अब बहुत जल्द एक्ट्रेस फिल्म  'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ नजर आएगी।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News