बैकलेस गाउन में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, हॉटनेस देख थम जाएंगी आपकी सांसे

2/22/2019 4:22:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग की तैयारियों में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

इन तस्वीरों में सोनाक्षी ब्लैक कलर के बैकलेस गाउन में बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। गाउन के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया है वहीं, स्मॉकी आईज सोनाक्षी के लुक को चार-चांद लगा रही हैं। दबंग गर्ल बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरा के सामने पोज दे रही हैं। उनके इस हॉट अवतार को देख आप उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे। 

बता दें कि दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

आज सोनाक्षी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है, और इनके चाहने वालो की भी कोई कमी नहीं है। वह अक्सर जिम में समय बिताती नजर आती हैं और सोनाक्षी ने अपने आपको काफी फिट भी किया है। 


 

Neha