''माय बोला था मास्क पहने रखो, अब देखो क्या हो गया'' कोरोना कहर के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने जाहिर की चिंता

4/16/2021 11:57:03 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अक्सर देश के समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं।हाल ही में वे इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को मास्क ना लगाने का नुकसान बताती नजर आईं। उनका ये पोस्ट अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

PunjabKesari


सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की, जिसमें वह किसी सोच में डूबी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘माय ‘बोला था मास्क पहने रखो, अब देखलो क्या हो गया।’ लुक!’

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

PunjabKesari


सोनाक्षी के काम की बात करें तो वह जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइज ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर के साथ अहम किरदार में दिखाई देंगी।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News