बांद्रा की सड़कों पर Royal Enfield दौड़ाती नजर आई सोनाक्षी सिन्हा, ब्लैक आउटफिट में दिखा एक्ट्रेस का दबंग स्टाइल

2/11/2022 12:19:05 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा दबंग गर्ल के नाम से जानी-जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस का ये रूप देखने को मिला। सोनाक्षी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस बांद्रा की सड़कों पर रॉयल एनफील्ड दौड़ाती हुई नजर आ रही है। 


तस्वीरों में सोनाक्षी ब्लैक टॉप और पैंट में नजर आ रही है। इसके ऊपर से एक्ट्रेस ने ब्लैक श्रग पहना हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। इस लुक में एक्ट्रेस स्टाइलिश लग रही है।

सिर पर एक्ट्रेस ने हेलमेट पहना हुआ है। सोनाक्षी दबंग स्टाइल में बाद्रा की सड़कों पर बाइक दौड़ाती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो हाल ही में सोनाक्षी को फिल्म 'भुज' में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।

अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'ककुड़ा' और शिवम में नजर आने वाली है। 

Content Writer

Parminder Kaur