रिलेशनशिप को लेकर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो ईमानदार और और साफ दिल हो

10/25/2021 5:37:55 PM

मुंबई. बॉलीवुड में अक्सर स्टार्स के रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चे होते रहते हैं। आज तक कई स्टार्स के रिलेशनशिप्स सामने आए है। लेकिन एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई खबर सामने नहीं आई। हाल ही में एक्ट्रेस द कपिल शर्मा शो में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने इस पर बात की।

PunjabKesari
शो में सोनाक्षी के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सवाल किया गया जिसपर सोनाक्षी ने कहा- वह अभी सिंगल हैं। वह किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में हैं जो ईमानदार हो, लंबा हो और साफ दिल वाला हो। सोनाक्षी ने एक कंप्लीट फैमिली वुमन होने की बात भी की। वो अपनी सारी कमाई अपने पेरेंट्स को देती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

सोनाक्षी ने आगे कहा- उनके माता-पिता उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप के खुलासे को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप पांच साल से ज्यादा चला था और उसके बाद उनका ब्रेकअप हुआ था। उस समय उनकी उम्र 21 या 22 साल रही होगी। 

PunjabKesari
काम की बात करें तो सोनाक्षी को आखिरी बार फिल्म  फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'काकूडा' में नजर आएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News