समदंर किनारे सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया बोल्ड अंदाज, एक्ट्रेस की हाॅटनेस ने फिर बदला मालदीव का मिजाज
4/8/2022 8:57:53 AM
मुंबई: 'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।हाल ही में एक बार फिर सोनाक्षी ने फैंस को तोहफा दिया।
मोहतरमा ने अपनी कुछ नई बिकिनी तस्वीरें शेयर की,जिसे देख आप भी यही कहेंगे कि मालदीव में गर्मी यूं ही नहीं बढ़ रही है।
शेयर की इन तस्वीरों में सोनाक्षी ने ब्लू कलर की बिकिनी के साथ ग्रीन कलर का को-ऑर्ड सेट (प्लाजो और लाॅन्ग श्रग) कैरी किया है।
वह समदंर किनारे टहलते हुए कैमरे के सामने दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं। वह अपनी एब्स फ्लाॅन्ट कर रही हैं। सोनाक्षी की इन तस्वीरों पर फैंस ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं।
इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रांसपेरंट ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह बीच पर पोज देती दिख रही थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ फिल्म 'डबल एक्सएल' और रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ 'Kakuda' में नजर आएंगी।