जहीर इकबाल संग शादी पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, बोलीं- ''रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स..''

6/8/2022 10:14:50 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय एक्टर जहीर इकबाल संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जहीर इकबाल ने हाल ही में सोनाक्षी को बर्थडे विश करते हुए उन्हें I love You कहा, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं। वहीं अब सोशाक्षी सिंहा का रिएक्शन आया है।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मजेदार वीडियो पोस्ट कर अपनी शादी की खबरों पर कमेंट किया है। शेयर किए इस वीडियो में सोनाक्षी  कमरे में बैठी गहरी सोच में नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

वहीं वीडियो की क्लिप पर लिखा है-मी टू मीडिया: ''क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करना चाहते हो ?!? ........इसके बाद सोनाक्षी  शाहरुख के फेमस डायलॉग को लिप-सिंक करती है। ले मीडिया: 'अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है।' वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है तो कृपया मुझे बता दो।'

सोनाक्षी के इस मजेदार वीडियो पर खुद जहीर इकबाल ने भी रिएक्ट किया। जहीर इकबाल में सोनाक्षी के वीडियो पर ढेर सारी हंसने वाली इमोजी शेयर की हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वीडियो से यह तो साफ कर दिया है कि वह अभी जहीर इकबाल से शादी नहीं करने वाली हैं। हालांकि अभी तक जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते पर उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 


 

Content Writer

Smita Sharma