ऑल ब्लैक लुक में छाईं सोनाक्षी सिन्हा, लेटेस्ट तस्वीरों में दिखा टशन

1/20/2020 1:34:10 PM

मुंबई: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने फैशन और बाॅडी में चेंज लाया है। सोनाक्षी का वजन फिल्मों में आने से पहले 90 किलो था। पहली फिल्म के लिए सोनाक्षी ने अपना काफी वेट लूज किया था।

आज सोनाक्षी फिटनेस में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात देती हैं. हाल ही में सोनाक्षी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में उनका अब तक का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला रहा है।

लुक की बात करें तो 'दबंग गर्ल' ब्लैक जैकेट के मैचिंग जींस में स्टाइलिश दिख रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में सोनाक्षी का टशन देखते ही बन रही हैं।

सोनाक्षी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से पूरा किया है। सोनाक्षी स्वैग भरे अंदाज में मीडिया के सामने पोज दे रही हैं।

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल ही में फिल्म 'दबंग 3' में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ सलमान खान, साईं मांजेकर, किच्चा सुदीप थे। इसके अलावा सोनाक्षी 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अजय देवगन, नोरा फतेही, राना दग्गुबाटि, संजय दत्त समेत कई स्टार्स हैं 

Smita Sharma