प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा का स्टनिंग लुक, 'दबंग गर्ल' का अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

12/11/2019 9:26:39 AM

मुंबई: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न लुक में सोनाक्षी दिखीं। साड़ी को पैंट के साथ पहनन कर सोनाक्षी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह अपने फैशन से किसी को भी टक्कर दे सकती हैं।

हाल ही में सोनाक्षी ने प्रमोशन के दौरान के दो लुक शेयर किए। एक लुक में वह अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की हाई-थाई स्लिट रफल मैक्सी स्कर्ट में दिख रही हैं। यह स्कर्ट  पीछे से काफी लॉन्ग है। इस लुक के साथ सोनाक्षी ने सिंपल क्रॉप टॉप कैरी किया है। इसके साथ ही ऊपर से प्रिंटेड कैप जैकेट से अपने लुक को पूरा किया।

एक्ससेरीज की बात करें तो सोनाक्षी ने  सिल्वर नेकलेस और ईयररिंग्स पहने हैं, जो उनके लुक में काफी फब रहा था। इसके साथ ही स्मोकी आइज और मैटलिप के साथ सिंपल ओपन हेयर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

वहीं दूसरे लुक की बात करें तो वह क्राॅप नाॅटेड टाॅप के साथ मैचिंग स्कर्ट में कमाल की लग रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, पोनी और बड़े-बड़े हूप्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक में सोनाक्षी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

फिल्म की बात करें तो इसमें सोनाक्षी के अलावा सलमान खान,साईं मांजेकर, किच्चा सुदीप जैसे कई स्टार्स हैं। साईं मांजेकर की ये डेब्यू फिल्म हैं। फिल्म 20 दिसबंर को रिलीज हो रही है। 

Smita Sharma